मध्य प्रदेश सियासी हलचल के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपना और शिवराज का एक पुराना फोटो पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने फोटो के साथ लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानजी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज को जन्मदिन की बधाई दी, पुराना फोटो ट्वीट कर यादें ताजा की